दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी उतई द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

उतई। दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी उतई के संयुक्त तत्वाधान में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत उतई से हुआ।पूरे भारत देश में काग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो पद यात्रा के तारतम्य में नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 150 दिवसीय यात्रा का शुभ आरंभ हुआ सभी ने मिलकर सर्वप्रथम गांधीजी जी की जयंती मनाई तत्पश्चात यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारंभ होकर बाजार चौक सद्भावना चौक हथखोज पारा गायत्री मंदिर बंजारी मंदिर नेहरू नगर नवापारा होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुई । तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया सभी सम्मान प्राप्त कर बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे थे कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन,मुकुंद भाउ विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख,डॉक्टर चेलक,शत्रुघ्न साहू,चौहान जी, चांद खान सरपंच गोवर्धन बारले, दिवाकर गायकवाड, चंद्रकांत गब्बर,नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेद्र हीरवानी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,पार्षद प्रहलाद वर्मा,तोशन साहू,राकेश साहू, वीरेंद्र गोस्वामी,सुरता सिंह, मनोरमा देवांगन,संतोषी कुंजाम, एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू,थान सिंह, खुमान सिंह साहू, नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य भीष्म हिरवानी,संतोष मानिकपुरी ,युवा कार्यकर्ता भावेश साहू ,धंनजय नेताम,शुभम बमभोले,अजय वर्मा, मुकेश साहू,नीरज कामडे ,रामेश्वर ठाकुर,हरिश्चंद्र,राधिका हिरवानी,कुमारी बाई साहू, कुंवर बाई साहू ,तुलसी कोसरे,पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे,संजय गोस्वामी, सी पी वर्मा ,मोतीलाल वर्मा,श्रवन साहू, मानसिंह साहू,चिन्मय मुखर्जी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *