लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के आश्रित गांव परियाबाहरा आदर्श गौठान में माहत्तमा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भुमि पुजन किया गया। जिसमें अन्य पंचायत एवं स्थानिय समुह के बहनों को रूरल पार्क के बारे जनपद पंचायत के राकेश साहु ने विस्तार से जानकारी दी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य छबि राम नेताम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य रामसिंह नेताम, वन सभापति जनपद सदस्य चंदा बारले, बिन्द्रानवागढ़ सरपंच लक्ष्मि ध्रुव, कांग्रेस पार्टी जोन अध्यक्ष प्रकाश कोमर्रा, गौढान समिति अध्यक्ष भगोलि यादव, राजिव युवा मितान क्लब अध्यक्ष पिलाराम यादव, कांग्रेस पार्टी जिला सचिव हरीश देवांगन, सुमन नागेश, वन परिक्षेत्र अधिकारी तुलाराम सिन्हा, उपरीक्षेत्राधिकारी दयाशंकर शुक्ल एवं समुह के बहनें उपस्थित थे।
परियाबाहरा में रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क के लिये भूमिपूजन,,
