देवरीबंगला / भारत माता वाहिनी एवं महिला स्व सहायता समूह के संयुक्त तsत्वाधान में नवरात्रि पर्व पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुए पारंपरिक महिला खेलकूद का आयोजन ग्राम भेड़ी (सु) में 30 सितंबर को होगा। महिला स्व सहायता समूह की ललिता देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पारंपरिक महिला खेल कबड्डी, मटका दौड़, जलेबी दौड़, फुगड़ी कुर्सी दौड़ का आयोजन सरस्वती कला मंच प्रांगण मे 10:00 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच देवानंद भूआर्य करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, जय गुरुदेव सेवा संस्थान संचालक वीरेंद्रकुमार देशमुख, ग्राम प्रमुख हेमराज तामर, ग्राम सचिव गुमानसिंह पटेल, पूर्व सरपंच डामनलाल तारम, गौठान समिति अध्यक्ष ढालसिंह देवांगन होंगे। महिला स्व सहायता समूह की गायत्री शर्मा, सुरेखा खुरश्याम,ओसनबाई पटेल, संतोषी रावटे, रशीदा यादव, सुखदी मसिया, सीताबाई खरे, रेशमी करते खेल महोत्सव आयोजन को लेकर सक्रिय है।
