चार दिवसीय रामलीला का मंचन नारधी में,,,

पाटन विकासखंड के ग्राम नारधी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, विदित हो कि ग्राम नारधी मे आयोजन का यह 60 वां वर्ष है जो की समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से रामलीला समिति के तत्वाधान ग्राम के कलाकारों द्वारा ही किया जायेगा। जिसमे 65 साल के बुजुर्गो से लेकर 12 वर्ष के बच्चे भी अभिनय करतें है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 1 अक्टूबर से रात्रि 9 बजे रामलीला भवन मे किया जायेगा, जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधि व समस्त ग्रामवासी शामिल होने। रामलीला मंचन मे रामजन्म, ताड़िका वध, धनुष यज्ञ, वन गमन, लंका दहन आदि प्रसंग को दिखाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *