- गृहमंत्री ने रिसाली क्षेत्र में साढ़े 4 करोड़ का किया भूमिपूजन
रोशन सिंह@उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ 27 लाख 93 हजार का भूमिपूजन रिसाली निगम क्षेत्र में किया। वहीं एक दिन पहले रविवार को नेवई भाठा में 35 लाख का लोकार्पण किया। उतई मुख्यमार्ग से नेवई भाठा मार्ग 32 साल बाद रोशन हुआ। उन्हांेने स्ट्रीट लाइट का मेन स्वीच शुरू कर एलईडी लाइट चालू कर मार्ग को रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक बनते ही रिसाली निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे वार्ड 32 नेवई भाठा होते ऊमरपोटी पहुंच मार्ग का पहले डामरीकरण कराया था। खास बात यह है कि पहले यह मार्ग कच्चा था। डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट होने से नेवई भाठा समेत ऊमरपोटी के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान गृहमंत्री ने नेवई भाठा में बने सार्वजनिक दुर्गा मंच का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, महापौर परिषद के सद्स्य चंद्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास राव बोरकर, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन संगीता सिंह, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र भगत, गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, पार्वती महानंद, ओम प्रकाश मिर्झा, रंजीात बेनुआ, सारिका साहू, ममता यादव, संजू नेताम, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, विनय नेताम, जाहीर अब्बास, अनिल कुमार, सीमा साहू, रोहित कुमार, एल्डरमेन तरूण बंजारे, मो. निजाम, संध्या वर्मा, संतू दास, शिशिर साहू, अजीत कुमार एवं जी राहुल आदि उपस्थित थे।
80 लाख से संवरेगा तालाब
स्टेशन मरोदा शिवपारा वार्ड 17 स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करने गृहमंत्री ने भूमिपूजन किया। इस कार्य में 80 लाख रूपए खर्च किया जाएगा। आज सोमवार को गृहमंत्री ने वार्ड 23 प्रगतिनगर में सीमेंटीकरण कार्य 8 लाख, नाला निर्माण कार्य 24.50 लाख, वार्ड क्र. 30 इस्पात नगर रिसाली में विभिन्न स्थानों में पेव्हर ब्लाक व रोड निर्माण 8 लाख, इस्पात नगर बेडमिंटन कोर्ट लोकार्पण 8 लाख, मिलपारा में सीसी रोड 20 लाख, वार्ड क्र. 11 मरोदा सेक्टर पूर्व में नाली निर्माण 6 लाख, फुटपाथ निर्माण 10 लाख, मरोदा सेक्टर पश्चिम वार्ड क्र. 12 में चबुतरा निर्माण 12 लाख, नाली निर्माण 14.44 लाख, वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोद में नाली निर्माण 4 लाख, वार्ड 17 में सीसी रोड निर्माण 4 लाख, वार्ड 18 में सीसी रोड निर्माण 7.61 लाख ।
मंत्री जी का जोशिला स्वागत, तौला लड्डुओं से
सोमवार को दोपहर बाद गृहमंत्री पुरैना पहुंचे और अस्पताल भवन का लोकार्पण किए साथ ही 2.5 करोड़ का भूमिपूजन किया। इस दौरान गृहमंत्री का भव्य स्वागत करते नागरिकों ने गृहमंत्री का लड्डुओं से तौला।
