समाज बहते पानी की तरह होनी चाहिये – ताम्रध्वज साहू …खोपली में समाज रत्न उत्तम साव की 43 वी पुण्य स्मरण दिवस मनाई गई।

उतई।ग्राम खोपली में आयोजित स्व उत्तम सॉव संस्मरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जीवन में कोई अच्छा काम करता है तभी उसका जयंती मनाया जाता है स्व उत्तम सॉव समाज के पुरोधा थे।उन्होंने समाज को ऐसे समय ने संगठित किया जब इस देश में अंग्रेजो का शासन था तथा आवागमन व दूरसंचार का साधन नही था।वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वे आर्युवेदाचार्य,समाज सुधारक व न्यायप्रिय थे वे सभी स्तरों में मानवता की सेवा करते थे। समाज बहते पानी की तरह होना चाहिए। समाज मे नया नया चीज होना चाहिए। रूढ़िवादी परम्परा को दूर करने की आवश्यकता है।समाज को इर्ष्या व घमंड से दूर रहे। श्री साहू ने आगे कहा कि समाज के सभी पुरोधाओ की जयंती उनके गृह ग्राम में मनाना चाहिये।समाज मे काम करने वालो का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छग साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने कहा कि ग्रामीण अध्यक्ष ,परिक्षेत्र,जिला के पदाधिकारी समाज मे दण्ड की प्रकिया की कम करना चाहिए। तब समाज मे एकजुटता आयेगा।हमारे समाज मे बेटा बेटी के विवाह के बाद विधवा मा को मौर सौपना की सुरुआत होने चाहिए। साथ ही मृत्यु भोज बंद होना चाहीये। गांव व परीक्षेत्र की बैठक दिन में होना चाहीये।जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नन्दलाल साहू ने यह जानकारी दिया के दुर्ग जिला साहू संघ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नविन पहल कर रहा है समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिये पीएससी व एसएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था किया जायेगा।पूर्व केबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि उत्तम साव जी महिलाओ को भी बहुत सम्मान देते थे उन्होंने भाभी व चाची के द्वारा देवर व जेठबेटे का पैर छूने की परंपरा का विरोध किया।मंडी बोर्ड दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,पूर्व साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष राजेश साहू,पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचन्द साहू व अन्य ने भी सभा को संबोधित किया।
समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 43 वी पुण्य स्मरण दिवस समारोह बाजार चौक खोपली में तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण व परिक्षेत्रित साहू संघ खोपली के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। छग की बाल कलाकार आरू साहू का लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृह मंन्त्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल राम साहू ने की।अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू, हस्तशिल्प व माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचन्द साहू,विशेष अतिथि जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नन्दलाल साहू,जिला साहू संघ दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी थे।कार्यक्रम में सामाजिक स्वागत भाषण तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पुसऊ राम साहू ने दिया सामाजिक प्रतिवेदन परिक्षेत्रीय साहू संघ खोपली अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम के संयोजक सुभाष साव ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन तहसील उपाध्यक्ष गुरूजी दयाराम साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों व सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालो का सम्मान किया गया जिसमें समाज गौरव सम्मान ग्राम मचांदुर के स्वर्गी रनमत साहू के नाम से उसके परिवार वालो को दिया गया।समाज सुधार के क्षेत्र में मृतक भोज में पक्का कलेवा बन्द कर सादा भोजन कराने के लिये ग्राम करगाडीह व ग्राम मातरोडीह के ग्रामीण समाज को सम्मानित किया गया।समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं व दसवीं में प्रथम टोपेश साहू बोरिगारका द्वतीय रूपेश साहू चिरपोटी,कक्षा बारहवीं बोइयोलॉजी संकाय प्रथम निधि गजपाल मचांदुर,द्वतीय पद्मनी साहू कातरो,गणित संकाय प्रथम गेश्वरी साहू करगाडीह द्वितीय राहुल साहू घुघसीडीह,कामर्स संकाय प्रथम ढालेश्वरी साहू बोरिगारका,द्वितीय याचना साहू चिरपोटी,कला संकाय प्रेमा साहू कातरो द्वितीय वरुण कुमार साहू खोपली तथा उत्कृष्ठ अंको के लिये कक्षा बारहवीं बायोलॉजी ख़ुशी साहू तथा कक्षा दसवीं से खिलेश्वरी साहू का अलग से सम्मान किया गया।
अतिथियों के द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से हर्ष साहू,दिब्या कलिहारी ,मंजू साहू, दाऊ खुमान साहू,उमाशंकर साहू ,डॉ पिलेश्वर साहू, घनश्याम गजपाल,डॉ अनिल साहू, जामवन्त गजपाल, गुलाब साहू,श्रीमती सुसिल साहू,गौकरण साहू,अनिल साहू, प्रीतम साहू, जगदीश दीपक ,डॉ टीकम साहू, लक्षमी साहू, पोषन साहू, लेखन साहू, मंजू वर्मा, वामन साहू,सुमन साहू,महेश साहू, लेखुदास साहू,योगनारयण,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,रूपेश साहू,लेखन साहू,मनोरमा ,ललिता साहू, हीरा साहू,देवकरण साहू,टंकेश्वर सोनबेर,किशोर गजपाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *