India vs Australia 2nd T20: भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दी 6 विकेटों से मात

नागपुर। कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। गीले आउटफील्ड के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ यह मैच 8-8 ओवर का था। ऑस्ट्रेलिया ने तय 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित 20 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

8वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका जमाकर भारत को फिनिश लाइन के पार पहुंचाने वाले दिनेश कार्तिक दो गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *