डुंडेरा के पूर्व पार्षद ने किया युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

उतई। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिसाली निगम के ग्राम डूंडेरा में दशहरा आयोजन को लेकर हो रही बैठक में पहुंचे पूर्व पार्षद द्वारा विवाद को लेकर युवक पर चाकू से वार करने पर युवक को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
उतई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंडेरा में दशहरा उत्सव आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई थी ।इस बैठक के दौरान पहुंचे पूर्व पार्षद संजू साहू का विवाद टीकम साहू के साथ हो गया ।विवाद के कारण आवेश में आकर पूर्व पार्षद संजू साहू के द्वारा अपने पास रखें चाकू से कई बार वार कर दिया। टीकम साहू पर हुए अचानक हुए इस जानलेवा हमले में टीकम बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ।घटना के बाद से आरोपी संजू साहू फरार है। घटना की सूचना पर उतई पुलिस के द्वारा आरोपी संजू साहू के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *