कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों और अपराधियों को मिल रहा संरक्षण-रमशीला साहू




दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने आज दुर्ग मोहन नगर थाना अंतर्गत पटरीपार के पीड़ित अबोध बालिका व पीड़ित परिवारो से मुलाकात कर बालिका के साथ अशोभनीय कुकृत्य और समाज को कलंकित करने वाले आरोपी जेहादी मानसिकता के क्रुर लोगों के खिलाफ तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर दंड दिला कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने जिला के पुलिस अधीक्षक से बात किए ।

श्रीमती रमशिला साहू ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव से कहा की पीड़ित परिवार को आरोपी के परिजनों द्वारा मुहल्ले में आकर अभी भी मारने काटने पीटने की बात कर रात में आकर धमकाया जा रहा है जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है जिसे तुरंत सुरक्षा प्रदान कराए और पीड़ित परिवार को जल्दी न्याय मिले ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने मुलाकात पर कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जब से ये कांग्रेस सरकार आई है जिला सहित पूरे राज्य में अराजकता ,अपराध का बाढ़ सा आगया है लोगो को कानून का डर नही है आज जिसका दुष्परिणाम दिख रहा है इस अबोध बालिका जिसे हमारा समाज देवी के रूप में पूजते है उसके साथ भी घिनौना कुकृत्य अपराध हो रहे है । इस दुर्ग जिले में प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास इसी जिला है फिर भी कानून का डर नही है निरंकुश कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों और अपराधियों को जमकर संरक्षण मिला है, इसी का परिणाम है कि समाज के 4 साल की मासूम अबोध बच्ची तक सुरक्षित नहीं है।

दुर्ग सहित पूरे छतीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, हर दिन किसी न किसी तरह की अप्रिय घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है जिले की कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलवाया जाए एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा दिलवाया जाए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू के साथ पूर्व विधायक डा दयाराम साहू, दुर्ग पार्षद देव नारायण चंद्राकर , भाजपा मण्डल अध्यक्ष पटरी पार लुकेश बघेल , भाजपा मंडल मंत्री मन्नू साहू , प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू, जगजीत सिंग, मोनिका कसेर , सोनिया सोनी ,मनीषा गोड, ममता सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *