सीएम ट्राफी क्रिकेट के पहले मैच में मुम्बई ने बाजी मारी,,दूसरे मैच में कर्नाटक ने भोपाल को पछाड़ा,,

पाटन। सी एम ट्रॉफी पाटन प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच बेंगलुरु एवं मुंबई के मध्य खेला गया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम 73 रन ही बना पायी।
दूसरा मैच कर्नाटक और भोपाल के बीच हुआ, भोपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 ओवर के नुकसान 64 रन बनाए।जवाबी पारी खेलते हुए कर्नाटक ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मैच के दौरान मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा,नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, आयोजक सूरज जोशी, संरक्षक विष्णु चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी सहयोगी संदीप कश्यप, पार्षद आभास दुबे, कमल नारायण वर्मा, लीलाधर वर्मा, प्रशांत शुक्ला, सालिक साहू, मनीष पटेल, विपुल वर्मा सहित कुम्हली इलेवन पाटन के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *