दो इंच की श्रीगणेश प्रतिमा का टब में किया गया विसर्जन — पर्यावरण मित्र समिति का अनूठा पहल “

पाटन—छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा इस वर्ष भी शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में 2 इंच की श्रीगणेश प्रतिमा स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवम भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा का टब में विसर्जन किया गया । पश्चात टब के जल एवम मिट्टी का उपयोग पौधारोपण कर किया गया । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा एवम अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू ने बताया कि गणेशोत्सव पूर्व ही लोगों से मिट्टी का ही छोटा मूर्ति बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया था । टब में विसर्जन का उद्देश्य नदी , तालाबों के पानी को विषाक्त केमिकल रंगों के प्रदूषण से बचाने के साथ ही उसमें रहने वाली छोटी छोटी जलीय जीव– जंतुओं का संरक्षण करना है । वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करना जिससे सभी लोग आपस में मिलकर पर्यावरण को संरक्षित कर सके । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा विगत 7 वर्षों से श्रीगणेश जी की मिट्टी से बनी बहुत छोटी प्रतिमा स्थापित कर लगातार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है । समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि इस वर्ष श्रीगणेश जी की मिट्टी से बनी 2 इंच की प्रतिमा को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के छात्र चमन निषाद ने बनाया था । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा छात्रों में निहित प्रतिभा को भी सामने लाने लगातार प्रयास किया जा रहा है । विसर्जन के दौरान विशेष रूप से ललित कुमार बिजौरा ,डॉ.अश्वनी साहू , श्रीमती अदिती बिजौरा , दिव्यांश बिजौरा , तृष्टि बिजौरा सहित समिति के पदाधिकारी एवम सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *