दुर्ग---- शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में ग्राम पंचायत अंजोरा के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा का शुभारंभ व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग, अध्यक्षता संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा,विशेष अतिथि हिरेन्द्र धृतलहरे जनपद सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग, लवकेश ध्रुव मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग,कल्याणी शर्मा प्राचार्य हाईस्कूल अंजोरा, सुरेश निर्मलकर सदस्य एस.एम.डी.सी.,भोलाराम सोनी आदि उपस्थित हुए ।
सर्वप्रथम सरस्वती पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ सरस्वती वंदना व राजगीत व स्वागत गीत से हुआ।
सरपंच संगीता साहू ने कार्यक्रम के आयोजन व स्वच्छता ही सेवा पखवाडा पर अपनी बात रखी।
मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द्र यादव ने स्वच्छता के लिये सभी को प्रेरित किया वही शाला के सभी शिक्षकों सम्मानित करते हुए बहुत बहुत बधाई दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य कल्याणी शर्मा, सेवानिवृत्त व्याख्याता रेखा कटियार व्याख्याता गण होरीलाल चतुर्वेदी,अनीस सुल्ताना खान, शिवनारायण देवांगन,शशिकला चन्द्राकर,ममता देवांगन, काकुली बोस,सरस्वती श्रीवास्तव,अंजुलता त्रिपाठी,मनोज कुमार गुप्ता,उमा राठौड़,विज्ञान सहायक शिक्षक मीना रावटे, अभिलाषा साहू ,आकाश दुबे, प्रधान पाठक एम.एल.साव को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शिवनारायण देवांगन "आस" व आभार माथुर ने किया।