छत्तीसगढिया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा का किया गया सम्मान

पाटन। छत्तीसगढिया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा 16 सितंबर शुक्रवार को बेबीलॉन कैपिटल वीआईपी चौक रायपुर में किए गए भव्य आयोजन में पाटन के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप मे ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छग.शासन , अमरजीत सिंह भगत खाद्य मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ,निर्मल कोसरे एवम संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा उपस्थित रहे।

महासंघ द्वारा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और पक्षियों के संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मर्रा (पाटन) निवासी राजू वर्मा का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 52 छत्तीसगढ़िया व्यापारियों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *