जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक


देवरीबंगला। ग्राम पंचायत देवरीबंगला में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट संस्था के विशाल राखेचा के मार्गदर्शन में डौंडीलोहारा ब्लॉक के जल जीवन मिशन कार्यक्रम समन्वयक पूजा वर्मा एवं ब्लाक कोआर्डिनेटर गुलाब मंडावी, लता यादव, लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र सिन्हा के सहयोग से जल स्वच्छता स्व सहायता समूह का गठन किया गया। समूह को पूजा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया गांव के सभी घरों में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लगा कर शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जल की महत्ता को लेकर जागरूक करते हुए लोगों से संवाद करने को सदस्यों से कहा। आगे कहा कि कभी पानी के लिए दूर हैंडपंप जाने वाली महिलाएं अब अन्य कामों में अधिक समय दे पा रही हैं। शुद्ध पानी से पेयजल जनित बीमारियां भी दूर हो रही है, ग्रामीणों को पेयजल तो उपलब्ध हुआ ही है साथ ही बढ़ते जल संकट को देखते हुए उन्हें जल संरक्षण के लिए भी जागरूक किया गया। सोख्ता गड्ढा निर्माण एवं अशुद्ध व शेष पानी की निकासी पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। उनके द्वारा पूर्व में ही गांव के हैंडपंपों के शुद्ध अशुद्ध जल परीक्षण कर कुछ सदस्यों को परीक्षण की प्रक्रिया भी समझाइ। समूह के द्वारा इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा नारे भी लगाए गए। पूजा वर्मा ने समूह के सदस्यों को बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव संस्था प्रमुख होंगे। मौके पर सरपंच डोमेश्वरी मंडावी, सचिव भागवत साहू, रोजगार सहायक दिनेश निर्मलकर, इलेक्ट्रीशियन मुरलीधर निषाद, भृत्य मनोज यादव सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *