डुन्डेरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता, सांसद सरोज पांडे होंगी मुख्य अतिथि

दुर्ग। बाल गणेश उत्सव समिति एवं ग्रामवासी डुन्डेरा के तत्वाधान में 17 सितंबर को दशहरा मैदान डुन्डेरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आज रखा गया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सरोज पांडे होंगी अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू,प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडे, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू होंगे अध्यक्षता वार्ड 35 के पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर करेंगे अतिथि के रूप में चंद्रिका यादव अध्यक्ष जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,राजू नेताम,राजीव पांडे,पार्षद वार्ड 37 हरीश नायक, छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव ,समाजसेवी सतीश यादव पार्षद मदर टेरेसा वार्ड प्रियंका भोला साहू मौजूद रहेंगे
प्रतियोगिता शाम 7:00 बजे प्रारंभ हो जाएगी इसमें सामूहिक नृत्य एवं एकल व युगल के विजेताओं के नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे दोनों वर्गों में प्रथम छः स्थान पर आने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे यह जानकारी होमेश साहू व उत्तरा साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *