छः पीढ़ियों की पुरखों के नाम पर किया पौध रोपण

  • पिछले कई सालों से यह परिवार पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में करते आ रहे हैं पौधरोपण

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही संस्था हितवा संगवारी के संयोजक रोमशंकर यादव का परिवार हर साल पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में पौधरोपण करते आ रहा है इस बार ग्राम डुन्डेरा के इस यादव परिवार ने अनूठी पहल करते हुए अपनी 6 पीढ़ियों के नाम पर पितृपक्ष में पौधरोपण किया इस दौरान उन्होंने अपने पितरों की स्मृति को संजोए रखने उनके नाम से बरगद , पीपल , गस्ती (पाकर ) एवं बदाम के पौधे रोपित किए।

अपने इन पुरखों के नाम पर लगाए पौधे

परिवार के मुखिया खुमान सिंह यादव ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई सालों से पितृ पक्ष में पुरखों की स्मृति में पौधरोपण कर रहा है उनके द्वारा पितरों की स्मृति में रोपे गए कई पौधे पेड़ भी बन चुके हैं इस बार परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया कि उन्हें अपने पुरखों के जितने पीढ़ियों के नाम याद है उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए उन सभी के नाम पर पौधरोपण किया जाए इसी के तहत अपने 6 पीढ़ियों के पुरखों स्व रत्ना यादव, स्व गोपी यादव, स्व मोती यादव, स्व बिसाहू यादव, स्व परमानंद यादव, दादा स्व प्रेमनाथ यादव, पिता स्व बुधराम यादव एवं दादी स्व श्रीमती राजबती यादव एवं माता स्वर्गीय श्रीमती देव कुंवर यादव की स्मृति में पौधरोपण कर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड से घेरा किया गया उनका कहना है कि इन पौधों के रूप में हम उनकी स्मृति को संजोए रखने के साथ इस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के कार्य में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

पितरों की स्मृति में किए गए इस पौध रोपण के दौरान परिवार के सदस्य खुमान सिंह यादव,मुकुंद राम यादव, सहदेव यादव,पवन कुमार यादव, रोमशंकर यादव,शैल कुमारी यादव, ऋषि कुमार यादव, राकेश यादव ,पुखराज यादव,चित्रलेखा यादव,नीलमणि यादव, फाल्गुनी यादव, संस्कृति, रुद्रकांत सहित हितवा संगवारी संस्था के प्रेम नारायण वर्मा, भुनेश्वर साहू एवं ज्ञान प्रकाश साहू का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *