पाटन–परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेचा आँगन बाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर रहे है शासन की योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन के लिये भी समझाइस दे रहे है परियोजना अधिकारी श्री गण्टेचा 12 सितंबर को पंदर, कसही,सेमरी, दरबारमोखली 13 सितम्बर को तरीघाट, केसरा, 14 सितम्बर को करेला, बेल्हारी, बटरेल के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी ने केंद्र की स्वच्छता, खाद्य सामग्री, मेनू, बच्चों की उपस्थिति का अवलोकन किया, साथ ही तरीघाट एवं केसरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जारी उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। बच्चो के ज्ञान स्तर का मूल्यांकन करते हुए कार्यकर्ताओं को बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।।
दिनांक 13/09/22, आंगनबाड़ी के समय पर घर जाने एवं बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देने पर तरीघाट 03, कार्यकर्ता को नोटिस दिया गया। 14 सितम्बर को बेल्हारी क्रमांक 03 में 12 30 बजे बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी। दोनो ही कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही पर्यवेक्षकों को भी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

