सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पर मंडल की समीक्षात्मक बैठक संपन्न


प्रयागराज–नारीबारी यमुनापार में आज नारी बारी मंडल मे समीक्षा की बैठक का आयोजन सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में
मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल जी की अध्यक्षता में की गई
जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला जी रहे
कार्यक्रम में पं० दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय हित के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने के लिए तैयार रहता है
भारत को परमवैभव पर ले जाने के लिए बिना स्वार्थ के कार्य करता है मोदी, योगी ने दिन-रात देश और प्रदेश वासियों के लिए कार्य करते हुए कार्य करते हैं इसलिए हम सबको आगामी योजनाओं के बारे में जो कार्य आए हैं उसे बिना निष्ठा के करना है पंडित दीनदयाल जयंती व गोष्टी, मन की बात, रक्त दान दिवस, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य चिकित्सा, टीकाकरण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्य करने के लिए प्रेषित किया गया
तथा आगे आने वाले लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर भी चर्चा किया गया
एवं मंचासीन पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, सुधाकर सिंह, महामंत्री कुलदीप पाठक ने भी मंडल समीक्षात्मक बैठक कार्यसमिति के करणीय बिंदु और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला
अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल जी ने व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन द्वारा दिए कार्यों योजनाओं को व 2024 में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग करते रहेंगे
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज पांडेय जी ने किया
उक्त अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष, दिवाकर सिंह, पृथ्वीराज गुप्ता, दिवाकर त्रिपाठी, राम सुमेर आदिवासी, राजेश केसरवानी, भारत निषाद, महामंत्री ऋषि मोदनवाल, कोषाध्यक्ष अक्षय विश्वकर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित केसरवानी, पि० मोर्चा अध्यक्ष अंतरसिंह कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामपाल, मंडल मंत्री विजय बहादुर सिंह, कमल सिंह पटेल, द्विजेश पांडे ,शक्ति केंद्र संयोजक जगदीश सिंह, लाल साहब सिंह, अविनाश त्रिपाठी, प्रभारी नीरज मिश्रा, सुधाकर सिंह, धर्मराज पाल, बूथ अध्यक्ष उमेश पाल, श्री भगवान ,सत्यम पाण्डेय, विकास पांडेय ,अशोक मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, राम प्रकाश तिवारी, सुभाष कुमार महेश सिंह, विभूति नारायण आदि भारी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मंडल मीडिया प्रभारी विवेक सिंह ⁹⁴⁵¹¹²⁷⁴⁴⁷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *