दुर्ग-- शास.उ.मा.शाला रसमड़ा के व्याख्याता प्रकाश चन्द्र चेलक शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान मे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2022 का आयोजन दुलीचंद जालान महाविद्यालय सरसिवा में संस्थापक व संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी महेत्तर लाल देवांगन के उपस्थिति में किया गया है ।जिसमें शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान 2022 सम्मान से सम्मानित किया गया ।
प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता के साथ ही अच्छे गीतकार,साहित्यकार व समाज सेवक है दिव्यांग होते हुए भी सभी कार्य में अग्रणी है। इनके उत्कृष्ट कार्य व समाज सेवा के लिये यह सम्मान प्रदान किया गया ।
सम्मान मिलने पर डाॅ.शिव नारायण देवांगन"आस", कौशलेन्द्र पटेल,बोधीराम साहू, संजय कुमार मैथिल ,महेत्तर लाल देवांगन, टीकाराम सारथी,परसराम साहू, विजय कुमार प्रधान, होरीलाल चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता,गोपाल धुव आदि ने बधाई दिया।