पिकनिक मनाने दोस्तो के साथ गया युवक,सेल्फी लेते उतई नहर में गिरा,दो दिन बाद मिली लाश


रोशन सिंह@ उतई। सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में बहे युवक का शव मिल गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने खोपली गांव गया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृत युवक नहर किनारे सेल्फी ले रहा था उसी वक्त ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत खोपली गांव में रविवार को जामुल निवासी नवजोत सिंह नामक युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। वह नहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले ही रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे उसका मोबाइल हाथ से छूट गया। मोबाइल को पानी में गिरने से बचाने के चक्कर में नवजोत अपना संतुलन नहीं बना पाया और नहर के तेज बहाव पानी में गिर गया।

उसके दोस्तों ने काफी शोर मचाया, लेकिन नवजोत देखते ही देखते पानी में डूब गया। शोर सुनकर युवक को बचने के लिए 4-5 लोग नहर में कुदे और उसकी तलाश की। मगर नवजोत की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके बाद घटना की जानकारी उतई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से नवजोत सिंह की तलाश कर रही थी।
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम को मंगलवार सुबह युवक का शव मिल गया है। फिलहाल पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *