छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य कर्मचारी की विभागीय मांगों के लिये स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

पाटन।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम के नेतृत्व मे स्वास्थ्य कर्मचारी की विभागीय मांगों के संबंध मे स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन एस डी एम विपुल गुप्ता को सौपा। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर जो स्वास्थ्य संयोजक का पदोन्नत पद को एक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है असलम ने बताया कि विभाग मे कई वर्षा तक पदोन्नति नही हुई जब पदोन्नति हुई तो कर्मचारी मिलने वाला वेतनमान से ऊपर पहुंच चुके थे इसलिए एक विशेष वेतन वृद्धि लाभ दिया जाए। प्रदेश के सभी जिलो मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे पदस्थ बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर एवं एल एच व्ही की समुचित बैठक व्यवस्था और स्टेशनरी, फनीर्चर, ओर रिपोर्ट रिकॉर्ड हेतु आलमारी एवं कम्प्यूटर प्रदान किया जाए। सभी जिलो के विभिन्न संवर्गो के स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड काल की सेवाएं के दौरान मिलने वाली प्रोत्साहन राशि लंबित है। एस डी एम पाटन विपुल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग विभागीय मंत्री को भेजेगें। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रांतीय महामंत्री सैय्यद असलम बीईईटीओ प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बी एल वर्मा, सुपरवाइजर प्रकोष्ठ की प्रांतीय संयोजक श्रीमती आर विश्वास , जे आर मार्कण्डेय, संजय मिश्रा ,के के वर्मा ,श्रीमती ए देशलहरे ,श्रीमती चंद्र कांता साहू, मधु देवागंन, देवकी सिंहा,भारती यदु, उत्तम मधुकर , एल पी वर्मा ,बी एम ओ पाटन डा आशीष शर्मा,बी पी एम पूनम साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *