गैंगरीन पीड़िता की ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिये क्रेडा सदस्य विजय साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  • पीड़िता से मिलने शंकराचार्य अस्पताल भिलाई पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग

भिलाई। क्रेडा विभाग के सदस्य विजय साहू को आज सामाजिक जनों से जानकारी मिली कि कुमारी योगिता साहू, उम्र 4 वर्ष, गुण्डरदेही के समीप गांव की निवासी गैंग्रीन नामक रोग से पीड़ित हैं और इस बिटिया का इलाज शंकरा अस्पताल भिलाई में चल रहा है।

गौरतलब हो कि योगिता के पिता कौशल साहू एक दुर्घटना के कारण बिस्तर पर है। उनका कमर से निचला हिस्सा कार्य नहीं कर रहा है। क्रेडा विभाग के सदस्य विजय साहू ने आज योगिता उनकी माता एवं चाचा रवि से मुलाकात किया। वहीं से जिलाधीश पुष्पेन्द्र मीना एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम से चर्चा कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। जिस पर जिलाधीश एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने सहयोग का वादा किया। एवं घर की आर्थिक स्थिति को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को आर्थिक सहायता हेतु पत्र लिखा। इस अवसर पर धर्मराज शर्मा एवं चन्द्रशेखर गवई भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *