पाटन। न्यायालय परिसर पाटन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केशव वर्मा द्वारा पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद आज पाटन के अधिवक्ताओं द्वारा सर्व सम्मति से कार्यकारिणी की बैठक के बाद दिनेश वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें उपाध्यक्ष सुजल देवांगन,सचिव राकेश वर्मा, सहसचिव गौतम यादव,कोषाध्यक्ष पीला राम देवांगन, ग्रंथपाल भूषणलाल साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू सांस्कृतिक सचिव मुरली दास वैष्णव को बनाया गया।
दिनेश वर्मा बने अधिवक्ता संघ पाटन अध्यक्ष
