सल्हाईटोला के स्थान पर रेलवे स्टेशन का नाम डोंडी रखने की मांग,,,

शुभम गुप्ता की रिपोर्ट,,,

डोंडी–नगर वासियों द्वारा सल्हाईटोला रेलवे स्टेशन को डौण्डी रेलवे स्टेशन करने की मांग। दी रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी। बताया रेलवे स्टेशन ने सुविधाओं का अम्बार्ड नगर वासियों का कहना है कि दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना के अन्तर्गत डौण्डी नगर तहसील क्षेत्र की भूमि पर बने रेल्वे स्टेशन (स्टापेज) पर रेल्वे विभाग द्वारा डौण्डी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव सल्हाईटोला का नाम अंकित किया गया है। उसे हटाकर डौण्डी नगर अंकित किया जाये क्योंकि स्टेशन हेतु अधिकृत भूमि डौण्डी नगर के अन्तर्गत पटवारी हल्का नं 24, भूमि खसरा नं. 978/3979/2980/01, 981 /2 रक्या क्रमश 023,002, 0.05, 0.89 हे पर स्टेशन निर्माणाधीन है वह डौण्डी नगर की भूमि है। फिर सल्हाईटोला का नाम अंकित करना अनुचित है डौण्डी नगर एक तहसील, एक पूरा विकासखंड है। जिसकी उपेक्षा की गई है. इस संबंध में तहसीलदार डौण्डी ने भी जांच कर पाल प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्य को प्रेषित कि उसी परिपेक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने भी अपने पत्र क्रमांक 1486/ प्रानुअघि दल्लीराजहरा (डौण्डी) दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को यरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को पत्र प्रेषित कर सल्हाईटोला का नाम विलोपित कर स्टेशन का नाम डौण्डी नगर लिखने की अनुशंसा की गई है। लेकिन 1 वर्ष बाद भी रेल्वे अधिकारियों नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों की मांग को अनदेखी की जा रही है। रेल्वे अधिकारी निद्रा से नहीं जाग पाये है। समस्त एवं क्षेत्रवासी पुन जगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधा मुख्य मार्ग से स्टेशन तक प्रकाश व्यवस्था, सड़क का निर्माण एवं डामरीकरण, शुलभ शौचालय, पेयजल, यात्री प्रतिक्षालय, टिकिट घर निर्माण किया जाये स्टेशन का नाम अविलंब डौण्डी नगर लिखा जाये अन्यथा 22 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी रेल्वे प्रशासन की होगी।

शुभम गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *