पाटन। प्रिज्म ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन उतई भिलाई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्था प्रमुख रुपेश कुमार गुप्ता उनके पूज्य पिता गोपाल दास गुप्ता संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू और संस्था प्राचार्य डॉ अंजना शरद तथा शिक्षकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत प्रिज्म उतई की प्राचार्य स्वर्णलता पाल तथा शिक्षिकाओं द्वारा गोपाल दास गुप्ता सर को शॉल और श्रीफल भेंट देकर किया गया । तथा गोपाल दास गुप्ता सर ने अपने उद्बोधन में बताया कि “गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो पटाए” अर्थात गुरु का स्थान भगवान से भी श्रेष्ठ है,तत्पश्चात चेयरमैन रुपेश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि बालक की सर्वप्रथम गुरु मां होती है,पुनः बालक की उंगली शिक्षक थाम लेता है । आज के परिवेश में शिक्षक को एक मार्गदर्शक के रुप में विद्यार्थियों से ऐसे संबंध बनाए रखनी चाहिए , ताकि वह अपने जीवन में शिक्षक को ही प्रथम स्थान दें संस्था की प्राचार्य डॉ अंजना शरद ने बताया कि हर शिक्षक को अपने कमी और खूबियों की पहचान होनी चाहिए , डायरेक्टर ख्याति साहू ने अपने उद्बोधन में कुछ घोषणा की जैसे शिक्षिका श्रीमती अंजू शर्मा को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया गया , उन्हें सम्मान स्वरूप श्रीफल प्रशस्ति पत्र और उपहार भी दिए गए । तथा बीएड की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रेखा नामदेव और लीना वैष्णव को भी श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया । साथ ही डायरेक्टर ख्याति साहू ने इस अवसर पर प्रत्येक शिक्षक की खूबियां बताते हुए प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें उपहार और स्वल्पाहार भेंट किए । अत्यंत सम्मान का विषय है कि , शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्ष 2020 के विद्यार्थियों निधि साहू ,कमल नारायण ,चेतना साहू को प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने पर तथा बीएड की वरिष्ठ शिक्षिका रेखा नामदेव और लीना वैष्णव का सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में फेडरेशन ऑफ एजुकेशन सोसाइटी एवं अशासकीय प्राचार्य मंच रायपुर द्वारा शॉल श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंट किए गया । साथ ही सामूहिक फोटोग्राफी और उपहार भेंट देकर प्रत्येक शिक्षक का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री डुमेश कुमार द्वारा किया गया।
बालक की सर्वप्रथम गुरु मां होती है,पुनः बालक की उंगली शिक्षक थाम लेता है-रूपेश गुप्ता
