राज्य में कांग्रेस की असफल सरकार,गांव गरीब किसान और कर्मचारी कांग्रेस से नाखुश- दीपक महस्के

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद
गरियबन्द भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारत पेट्रोलियम मंत्रालय के डायरेक्टर और राजिम विधानसभा के भाजपा प्रभारी दीपक महस्के ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं, क्योंकि आम जनता में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है, अब तो जनता ही कह रही है कि छत्तीसगढ़ के विकास में भाजपा ने बेहतर कार्य किया है, जिसे जनता ने बताना भी शुरू कर दिया है, अबकी बार छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा सरकार बने, ऐसा माहौल दिखना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता बताएंगे। प्रदेश की जनता में हताशा का वातावरण है, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा बन गया है, आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करेगी कारण कि गंगाजल लेकर वायदा पूरा करने का कांग्रेस ने कसम खाया था, वह वायदा निभा नहीं पाई है, आम जनता तो चुनाव के इंतजार में है, जनता जरूर कांग्रेस को सबक सिखाएगी। छत्तीसगढ़ में फिर परिवर्तन होगा। बताया कि भाजपा के शासनकाल में अनेक हितग्राही मूलक कार्य से जनता लाभान्वित थी, लेकिन सभी कार्य बंद पड़े हैं, भूपेश सरकार से आम जनता का भरोसा उठ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 9 सितंबर को रायपुर आगमन को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष, रामकुमार साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, बलदेव सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल प्रभारी प्रीतम सिन्हा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, केसरी ध्रुव, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, जितेंद्र सोनकर, कमल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, संदीप पांडे, सुरेंद्र सोनटेके, पीलूराम यादव, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, आईटी सेल संयोजक सागर मायानी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आसिफ मेमन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक परस देवांगन, पार्षद रिखी राम यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खीरमणि हरपाल, खुशीसाहू, तनुसाहू, पुष्पा साहू, उषा नथानी, किशोर यादव, थानेश्वर कवर, तोरण सागर , युगल समदरिया, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, कमलेश साहू, चंदन साहू, रामलाल कुलदीप, ईश्वर वर्मा, धनंजय नेताम, रमेश सिन्हा, नेहरू साहू, देवेश्वर गजेंद्र, शरद पारकर,रेणुका साहू, प्रमिला सोनवानी, लक्ष्मी दीवान, प्रहलाद ठाकुर, नेहरू साहू, सलीम मेमन, देवकी साहू, विनोद नेताम, खिलेश्वर गोस्वामी, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *