पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी पर लगातार कार्यवाही पुलिस ने एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार

लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के थाने में पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम छुरा में लोगो को एक रूपये का 80 रूपया जितने का लालच देकर अंको का रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा हैं कि सूचना की मिलने पर छुरा पुलिस द्वारा तस्दीक कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर अश्वनी सोनी उर्फ रवि सट्टा पट्टी अंक लिखते मिला सट्टा अंक लिखवाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। सट्टेबाज अश्वनी सोनी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची जिसके सामने रूपये पैसे लिखा, एक नग डाट पेन व नगदी रकम 830 रूपयें गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से मौके पर अश्वनी सोनी पिता कोमल सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी मामुलीपारा छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद को अपराध का बोध कराकर गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय किस्म का होने से व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया। छुरा पुलिस द्वारा लगातार सट्टा मामलों में कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *