अधिवक्ता संघ पाटन के अध्यक्ष केशव वर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

पाटन। अधिवक्ता संघ पाटन के अध्यक्ष केशव वर्मा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्याग पर देने का कारण बताते हुवे अधिवक्ता केशव वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में उन्हें अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष चुना गया था। उस वक्त आश्वश्त किया था कि न्यायालय भवन के लिए जगह चयन व अतिरिक्त न्यायालय के वैकल्पिक भवन व्य्वस्था के लिए प्रयास करेंगे। लेकिन अभी तक ये कार्य पृरा नही हो पाया। इन मांगों के लिए नगर पंचायत भवन तथा स्थानीय शासन प्रशासन को कई बात अवगत कराया लेकिन परिणाम सिफर रहा। इस विषय पर कई बार उन पर आरोप भी लगाए गए। इस कारण अब वे अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *