पाटन। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना जिसकी सामाजिक पहल की तर्ज पर महिलाओं और बच्चों के मध्य उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को और बेहतर करने के लिए कार्य किया जाता है ने पुनः एक नए आयाम को स्थापित किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित इस सुप्रसिद्ध परियोजना द्वारा विगत दो माह में दुर्ग स्थित 101 नंद घरों में चाबी हैंडओवर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नंद घरों में लगे कीमती ऐसैट्स एवं यहां उपलब्ध संसाधनों के लिए सुरक्षा के प्रति गंभीरता लाना था। इस कार्यक्रम में नंद घर लाभार्थियों के अतिरिक्त ग्राम के सम्मानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। ज्ञातव्य हो की दुर्ग जिले में इस परियोजना ने 2 वर्ष पूर्ण किए हैं और इस दौरान नंद घर के लाभार्थियों ने सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं, उत्तम पोषण आहार, बेहतर शिक्षा स्तर तथा उचित सामुदायिक प्रबंधन के अंतर्गत निश्चित तौर पर लाभ उठाया है। इस परियोजना के अंतर्गत संचालित समय-समय पर हेल्थ कैंप, अवार्ड अवार्ड समारोह तथा हर नंद घरों के लिए उपलब्ध सुपोषण वाटिका मॉडल को अधिकारियों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा भी सराहा गया है।

विदित हो कि दुर्ग जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कुल 262 नंद घरों का अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य रायगढ़ स्थित संस्था जनमित्रम कल्याण समिति को दिया गया है एवं आगामी सत्र के लिए भी वेदांता फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह कार्य पुनः सौंपा गया है। जनमित्रम संस्था के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया की नंद घर परियोजना भविष्य के निर्माण में एक उचित कदम है विशेषकर पोषण और शिक्षा को लेकर जो कार्य किए जा रहे हैं वह निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है।
वर्षण:
“विगत 2 वर्षों में पाटन विकासखंड के 101 आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघरों के रूप में विकसित किया गया है, भौतिक रूप से सुदृढ़ीकरण के साथ ही जनमित्रम संस्था द्वारा इनके गुणवत्तापूर्ण संचालन, स्वास्थ्य जांच, गृहभेंट आदि कार्यों में भी उल्लेखनीय सहयोग दिया गया है।”
सुमित गंडेजा, सी.डी.पी.ओ., आई.सी.डी.एस., पाटन, जिला दुर्ग
“पाटन विकास खंड में 101 आंगनबाड़ी दो वर्ष में नंद घरों के रूप में बहुत तेजी से विकसित हुयी है, जनमित्रम की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया है, नंद घरों में टीम द्वारा गृह भेंट अनौपचारिक शिक्षा, स्वास्थ्य जांच कराना, तथा कार्यकर्ता कार्य में सहयोग बहुत अच्छे तरीके से देते हैं। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन को इस सामाजिक पहल के लिए और जनमित्रम टीम को मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाये।”
सुनीता सिंह, सीडीपीओ, परियोजना, जामगांव, पाटन, दुर्ग
