रीवागहन की स्कूल में हमर तिरंगा कार्यक्रम संपन्न


देवरीबंगला / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन मे “हमर तिरंगा “कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत 20 से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शाला एवं समुदाय के लोगों को जोड़कर उनमें देश भक्ति की भावना जागृत किया गया। छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति नारे लगाते हुए गली भ्रमण किया एवं प्रतिदिन प्रार्थना के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संबंध में शिक्षकों द्वारा व्याख्यान दे कर उनके बलिदानों को याद किया गया। बच्चों में देशभक्ति विकसित करने चित्रकला, पोस्टर एवं रंगोली, निबंध, लेखन स्पर्धा आयोजित किया गया। देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर नाटक के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर के विषय में चर्चा कर विभिन्न स्थलों से परिचित करवाया गया। परंपरागत आभूषण, वेशभूषा, उपकरण, वाद्य यंत्रों के विषय में जानकारी दिया गया। पालक एवं समुदाय की सहभागिता बढ़ाने विभिन्न स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने फुगड़ी, रस्साकशी बिल्स कार्यक्रमों में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्पर्धा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को संस्था की ओर से संकुल प्राचार्य योगेश देशमुख ने पुरस्कृत कर प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के व्याख्याता एवं शिक्षक आर के देवांगन , डी के साहू , पी के देवांगन ,एन वर्मा ,के के मरकाम, उमेश कोडोपी, आर एल साहू ,सुरेंद्र मानकर ,पूर्णिमा ठाकुर, भागवत साहू, पंकज देवांगन एवं ए. खान का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *