उतई। खेल दिवस के अवसर पर जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा में खेल दिवस मनाया गया । जिसके अंतर्गत खो खो , गेड़ीदौड , फुगड़ी , क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया सभी खेल में विजेता खिलाड़ियो को नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया । इसी बीच गेड़ीबाल के चैंपियन सभी 13 खिलाड़ियो एवं 4 प्रशिक्षकों को जनपद सदस्य राकेश हिरवानी एवं वामन साहू के द्वारा ससम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । खेल दिवस के अवसर पर पाऊवारा क्षेत्र के जनपद सदस्य कृषि सभापति दुर्ग राकेश हिरवानी सरपंच वामन साहू , सदस्य विमल गजपाल , पितेश साहू , मुख्य प्रशिक्षक सुमन लाल साहू , प्रशिक्षक सोनू साहू , दमेश सोनवानी , घनेन्द्र साहू , सदस्य प्रदीप कुमार , नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक आदित्य भारद्वाज और यादवेंद्र साहू एवं जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे । सरंक्षक समिति के सदस्य विमल गजपाल के द्वारा जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के लिए विशेष सहयोग किया गया ।
जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा द्वारा खेल दिवस मनाया गया
