उतई ।मचांदुर भाजपा किसान मोर्चा जिला के निर्देशानुसार किसान मोर्चा उतई मंडल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,के मुख्य आतिथ्य में किया गया।बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकर ने कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों व देश की केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की सरकार हमारे किसानों के लिए किसान हितकारी योजनाएं लागू कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को परेशान करने के लिए अघोषित बिजली कटौती जैसे कृत्य कर रही है।
किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्रकार ने कहा हैं भूपेश सरकार वर्तमान समय मे सोसायटी चुनाव करवाने के लिए डर रहें। इस कारण मनोनीत करने की बात बोल रहा हैं। किसानों को मिट्टी मिलावट वर्मी कंपोस्ट खाध मिल रहा हैं इस कारण खेत की उर्वरक मिट्टी ख़राब हो रहा हैं। आगामी 2 सितंबर को पूरे जिले में किसान मोर्चा की कार्यसमिति बैठक किया जाना हैं।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू राजपूत ने किया बैठक का आभार धन्यवाद ज्ञापित भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकर,किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्रकार,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,मचांदुर उपसरपंच गजेन्द्र कुमार साहू,लेखुदास साहू,ननकूराम यदु,नवाब खान,योगेश पटेल,सुंदरलाल चंद्रकार,बलदाऊ चौहान,देवेंद्र सिंह राजपूत,गब्बर साहू,मन्नूलाल देवांगन,राजूलाल साहू,घनश्याम साहू,देवा यादव,चूरामणि निषाद,सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
भाजपा किसान मोर्चा उतई मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न
