विधानसभा प्रभारी ने ली भाजपा चारो मंडल के पदाधिकारियों की बैठक


पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन विधान सभा स्तरीय परिचयात्मक बैठक रेस्ट हाउस पाटन में आहूत किया गया l बैठक में पाटन विधान सभा प्राभारी सच्चिदानंद उपासके की उपस्थिति प्रदान कर पार्टी के दिशा निर्देशों से अवगत कराया l उन्होंने बताया कि आगामी 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान श्री जगत प्रसाद नड्डा जी का रायपुर आगमन हो रहा है जिसमे मंडल में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एव जिला के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी के साथ मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों, शक्तिकेंद्र के संयोजक सहसंयोजक सहित समस्त बूथ के अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है , आगामी 03/09/2022 दिन शनिवार को पाटन विधान सभा क्षेत्र के चारो मंडल में बैठक आहूत किया गया है। जिसमे प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी श्री उपासन उपस्थित रहेंगे l कुम्हारी मंडल सुबह 11 बजे स्थान कुम्हारी, उत्तर मंडल दोपहर 12 बजे स्थान तर्रा, मध्यमण्डल दोपहर 2 बजे स्थान रेस्ट हाउस पाटन, दक्षिण पाटन शाम 4 बजे स्थान जामगांव आर में आहूत किया गया l बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल में निवासरत सभी पदाधिकारी व सदस्यगण की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है l
बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, ललित चन्द्राकर जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग, लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण, लोकमनी चन्द्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, पी एन दुबे मंडल अध्यक्ष कुम्हारी, हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य, तेजेन्द्र पिपरिया महामंत्री दक्षिण, उत्तरा सोनवानी उत्तर मंडल, होरीलाल देवांगन कोषाध्यक्ष मध्यमण्डल, निर्मल जैन कोषाध्यक्ष दक्षिण मण्डल, गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर, महामंत्री द्वय, टिकेंद्र साहू कोषाध्यक्ष कुम्हारी मंडल, दिनेश साहू उपाध्यक्ष मध्यमण्डल, दिलीप साहू मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *