रोशन सिंह@उतई । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उमरपोटी में पोला पर्व के उपलक्ष में स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया पिट्ठूल, रस्साकशी, भोंरा गुल्ली डंडा ,घड़ी दौड़ ,फुगड़ी इत्यादि खेलों में बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया तथा छत्तीसगढ़ के आभूषण एवं व्यंजन की प्रदर्शनी भी लगाई गई शाला की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान ने छात्रों को अपनी संस्कृति को जीवित रखने तथा उसके महत्व समझने के लिए प्रेरित किया व्याख्याता गण श्रीमती शैल नेताम , दीक्षा चौबे आशीष शुक्ला, भारती ठाकरे भावना , हेम प्रकाश दीपज्योति संध्या चंद्राकर ,पुष्पांजलि भारद्वाज, राहुल इत्यादि सभी ने अपनी सहभागिता दी । व्यायाम शिक्षक श्री टूमन देवांगन ने सुव्यवस्थित रुप से खेलों का संचालन किया । अंत में बालक कल्याण समिति दुर्ग की सदस्य श्रीमती श्रद्धा रानी साहू ने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत बालकों के अधिकार तथा नशा उन्मूलन की जानकारी प्रदान की।
उमरपोटी स्कूल में पोला पर्व पर हुआ विविध आयोजन
