प्रधान पाठक विरेन्द्र साहू ने दो बच्चों को लिया गोद

पाटन। विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी संकुल केंद्र बठेना विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में संचालित है । संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू ने स्कूल स्तर पर मोर नोनी योजना शुरू कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका शिक्षा को जोर देते हुए योजना की शुरुआत अपने स्कूल स्तर पर किया है। इस मोर नोनी योजना के तहत जिनके माता या पिता नहीं है ऐसे दो बच्चे कु.चंचल कक्षा पांचवीं,कु. लीलिमा कक्षा चौथी की बच्चियों को प्रधान पाठक के द्वारा गोद लिया गया है। इन दोनों बच्चियों को शैक्षिक सामग्री बैग, कॉपी, पेन ,पेंसिल, स्केच पेन ,दिया गया ।वह समय-समय पर आवश्यकतानुसार शैक्षिक सामग्री प्रधान पाठक साहू के द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू, योगेश कुमार वर्मा सहायक शिक्षक, योगेश्वरी वर्मा सहायक शिक्षिका, दीपिका बंदे, एम एल चंद्रवंशी शिक्षाविद, राधिका कुर्रे, कुंती,देवकी पाल की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *