रोशन सिंह@उतई।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 7 बाजार चौक में अवैध निर्माण कार्य रुकवाने गए कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले के एवम नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर नगर पंचायत के शासकीय कर्मचारी को देख लेने की बात करने वाले मुकेश साहू एवं अतिक्रमण करने दीपक कुमार के खिलाफ उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया।गौरतलब हो की नगर पंचायत उतई द्वारा अतिक्रमण करने वाले को पूर्व में ही निर्माण कार्य रोकने को कहा गया था उसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।जिसकी जानकारी नगर पंचायत उतई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार को होने पर उनके आदेश का पालन करते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक नंदलाल चौधरी द्वारा निर्माण कार्य को रुकवाने गया। उसी दौरान नगर के एक फर्जी पत्रकार मुकेश साहू द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारी को धमकी देने लगा। निर्माण कार्य को कौन रुकवाता है करके उसके बाद नगर पंचायत उतई कार्यालय पहुंच कर नंदलाल चौधरी के कैबिन में पहुंचकर टेबल ठोकते हुए उन्हें देख लेने व गाली गलौच करने लगा। जिसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी को मिलने पर नगर पंचायत कार्यालय में जमकर लगाई फटकार उसके बाद सहायक राजस्व निरीक्षक नंदलाल चौधरी द्वारा फर्जी पत्रकार एवम अवैध निर्माण करने वाले दीपक के खिलाफ उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।उतई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकेश साहू व दीपक को आरोपी ठहराते हुए अपराध पंजीबद्ध कर धारा 186,294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
