उतई । सक्षम जन फाउंडेशन द्वारा बालोद जिले के ग्राम कोसा निवासी मूक बधिर विद्यार्थी आर्यन डाहरे का सम्मान किया। आर्यन डाहरे द्वारा हर घर तिरँगा कार्यक्रम में सहभागिता देते हुए साइलेन्ट लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाकर प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सक्षम जन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन, संरक्षक प्रतिक गौतम जी राज खिलेस, ग्राम कोसा के वरिष्ठ नागरिक कुशल डाहरे, शांतिलाल डाहरे, सुरेश कुमार डाहरे, टोमन डाहरे, यकीन डाहरे, गायत्री डाहरे, शिक्षक श्रवण कुमार यादव, ऋषि डाहरे, आयुष डाहरे उपस्थित रहे।
