सजने लगे हैं गणेश पंडाल

उतई ।कोरोना काल के दो साल बाद 31 अगस्त को जगह जगह विराजमान होंगे गणपति बप्पा जिसके लिए बस स्टैंड डूमरडीह उतई में नवजागरण गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। जिसके लिए बस स्टैंड डूमरडीह में भव्य पंडाल बनाया जा रहा हैं।
नवजागरण गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने बताया कि बस स्टैंड उतई ,डूमरडीह में इस वर्ष दस से बारह फिट मूर्ति बैठाने की तैयारी चल रही हैं। पिछले 10 वर्षो से श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना की जा रही हैं। जो कि आस पास के लोगो के लिए यह आस्था का केन्द्र बिंदू रहा हैं।लेकिन पिछले दो साल कोरोना गाइड लाइन के कारण यहाँ पर मूर्ति नही बैठाया गया पर इस साल श्रीगणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापना की तैयारी भव्य रूप से चल रही ।
जिसकी तैयारी में गोलू यादव ,हरिश चक्रधारी,लेखराम सोनवानी,गजेंद्र चक्रधारी, ओम चक्रधारी,लवकुश गुप्ता ,चंद्रकांत बम्भोले, दीपक ठाकुर,रोहित यादव, राकेश यादव,नन्दू देवांगन लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *