दुर्ग---- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक साथियों व विद्यार्थीयों के लिए शिकसा श्री कृष्ण -जन्माष्टमी महोत्सव मेरे तो गिरधर गोपाल का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन में हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखनन्दन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर व अध्यक्षता टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली सक्ती रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना-प्रकाश चंद्र चेलक व्याख्याता रसमड़ा दुर्ग,राज गीत- कुमुदनी शराफ शिक्षक सिविल लाइन बलौदाबाजार प्रस्तुत कर किये।
सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" ने कार्यक्रम पर अपना विचार प्रगट करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम निरंतर होता रहेगा जिसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है।
कार्यक्रम में उदबोधन कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष ने करते हुए हरदम सहयोग की बात रखा।
कार्यक्रम प्रभारी- विजय कुमार प्रधान ने भी कार्यक्रम पर अपना विचार रखा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने कहा कि शिकसा का आयोजन हमेशा सराहनीय है जो बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखनन्दन राठौर ने कहा शिकसा शिक्षक व छात्र के सर्वागीण विकास के लिये निरंतर प्रयासरत है और शिकसा किसी परिचय के मोहताज नही इसकी छवि दूर दूर तक पहुंच रही है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गीत व भजन उषा भट्ट सहा. शिक्षिका जंजगिरी बी.एम.वाय. दुर्ग, चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर, छबि साहू कक्षा 5वीं जांजगीर, धर्मेंद्र कुमार श्रवण व्याख्याता खलारी बालोद, समुद्री राजवाड़े सहायक शिक्षक उरांवपारा बैकुठपुर कोरिया, संगम वर्मा-बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष पाटन दुर्ग, बुधनी अजय सहायक शिक्षक डुरूमगढ़ बिलईगढ बलौदाबाजार, दिनेश दुबे यू. डी. टी. तखतपुर बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा- शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, कामिनी किरण साहू सहायक शिक्षक- मोहतरा कसडोल, मोना रावत सहायक शिक्षक बनगांव बालोद
खुमान सिंह भाट डी.एल.एड. अंजोरा दुर्ग नृत्य देविका यादव कक्षा 5वीं डभरा जांजगीर, स्नेहलता टोप्पो शिक्षक सीतापुर सरगुजा,प्रियषा टोप्पो कक्षा दसवी सीतापुर सरगुजा व फैंसी ड्रेस- स्वर्णिम पाटकर खैरागढ, जिज्ञासा पारेश्वर महासमुंद, आदित्य पारेश्वर महासमुंद आदि ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष शिकसा छत्तीसगढ़ व आभार प्रदर्शन- महेत्तर लाल देवांगन संगठन मंत्री शिकसा छत्तीसगढ़ ने किया।
इस अवसर पर सलाहकार प्रमोद आदित्य, जिलाध्यक्ष कांकेर जनक सिन्हा,कांति यादव, शैलेश दुबे, छाया साहू,वरिणी दिल्लीवार, अनिल साहू,दीप्ति पवार,नरेश पारेश्वर,प्रतिभा यादव, मिथलेश कर शर्मा,तिलोत्मा यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
