पाटन . कृष्ण जनमास्टमी के अवसर पर शढढू रायपुर मे कृष्ण जन्मोत्सव सोसाइटी के द्वारा विभिन्न प्रकार के ग्रामीण खेल जैसे मेढ़क दौड़, आलू दौड़, कबड्डी, खो खो, बोरा दौड़ जैसे खेलो का आयोजन किया गया, जिसमे रायपुर छेत्र तथा रायपुर के आसपास के गाओं के खिलाडियों ने इस खेल प्रतियोगिता मे भाग लिया। वही खो खो मे दुसेरा शिवनी, थनौद, नरदहा, झीट की टीमो ने हिस्सा लिया, जिसमे शिवनी ने थनौद की टीम को हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया और झीट की टीम ने प्रथम मैच मे नरदहा की टीम और फाइनल मैच दुसेरा शिवनी और झीट के मध्य हुआ जिसमे झीट की टीम ने एकतरफा दुसेरा शिवनी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही शिवनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता खिलाडियों को समापन के अवसर पर पुरस्कार प्रदान कर बधाई एवम् शुभकामनाये प्रेषित किया गया। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी खिलाडियों के लिए कृष्ण जन्म सोसाइटी के द्वारा स्वल्पहार और भोजन की ब्यवस्था किया गया था।
खो खो मे झीट की टीम बना विजेता
