ठेठवार यादव समाज भिलाई द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए ₹51 हजार की सहायता राशि

भिलाई. छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के मुख्य कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष में ₹51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि की चेक आज जिला प्रशासन दुर्ग को भेंट किया गया।

इस हेतु समाज के वरिष्ठजनों, महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के द्वारा सर्वसम्मति से आर्थिक सहायता हेतु सहमति व्यक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर द्वारा अपील किया गया है कि लॉक डाउन की स्थिति में कोई भी अनावश्यक कार्य से बाहर न निकले। पूर्ण लॉक डाउन का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *