पाटन के ग्राम खुड़मुड़ी में घुसा जंगली सुअर हमले में एक महिला घायल

पाटन. दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम खुड़मुड़ी में जंगली  सूअर के झुंड से एक जंगली सुअर झूँठ से भटककर कर बस्ती के भीतर कलीराम यादव के घर में घुस गया।  घर पर घुसते ही अफरा तफरी मच गई।  जिस समय जंगली सूअर घर में घुसा उस समय कलीराम यादव की पत्नी चित्रलेखा यादव उसकी  लड़की पम्मी  यादव व 6 साल का बच्चा शिवम यादव घर पर था । जंगली सुअर के घर पर देखकर सभी लोग काफी सहम गए।  घर पर जंगली सूअर ने पहले तो कलीराम यादव की पत्नी चित्ररेखा यादव पर हमला किया।  जैसे तैसे चित्ररेखा यादव अपने  दोनों बच्चों को लेकर जिस कमरे पर जंगली सूअर था वहां से बाहर निकले।  तब तक जंगली सूअर का आतंक घर पर बना रहा। सामान को काफी बिखेरने के बाद जंगली सूअर घर की छत को तोड़कर बाहर निकले और भाग गए। भागते भागते सुअर छोटी बच्ची के हाथ पर भी हमला कर गंभीर कर दिया।  जब तक ग्रामीण आते जंगली सूअर भाग गया था । इस घटना में चित्ररेखा यादव को जंगली सूअर ने घायल कर दिया ।  समय रहते चित्रलेखा यादव ने दोनों बच्चों को संभाल लिया और बाहर निकाल लिया। घायलों का इलाज  गाव में कराया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *