महासमुन्द—-आजादी के 75वे वर्ष गांठ के रूप में आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के रूप में शासकीय प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शाला बेलसोंडा ब्लॉक महासमुंद जिला महासमुंद में रिलायंस फाउंडेशन के तत्वावधान से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 6वी से लेकर 10वी तक के 250 से ज्यादा छात्र तथा छात्राओं ने भाग लिया । जिसमे आज का बदलते हुए भारत, सेना के जवान तथा आजादी के समय होने वाले उपलब्धियां, बलिदान, महापुरुष, तथा भारत माता की झलकियों साथ ही किसानों द्वारा किये जा रहे कृषि कार्य को बच्चो ने चित्रकला के माध्यम से रुबरु किया।
इस चित्रकला प्रतियोगिता में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ड्राइंग शीट कलर पेंसिल तथा जरूरी सामग्री प्रदान की गई। और सभी बच्चो ने अपनी पूर्ण रूप से प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रिंसिपल श्रीमती एस. सिंहदेव तथा जगदीश सिन्हा, रूखमणी साहू , मोनिका पाटिल,तपस्विनी होता, रामकुमार भट्ट,सुधा ब्रम्हभट्ट,हेमलता ठाकुर,राजकुमारी पटेल,नीतू सिंह बिसेन,कल्पना शेट्टी, मिली गुप्ता ,संतोष चन्द्राकर,हेमराम साहू , लोकेश यदु , डीजेन्द्र साहू तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलसोंडा के प्रधानपाठक श्री ए.के. शर्मा, अर्चना पात्रे,आशा यादव , सुनीता बंजारे ,कल्पना साहू बेलसोंडा स्कूल के सभी शिक्षक एवम शिक्षिका उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के कर्मचारी चंद्रप्रकाश हलदार ( जिला प्रबंधक ) तथा महासमुंद जिला के (कार्यक्रम समर्थक) चुन्नीलाल धीवर तथा जय विश्वकर्मा, ओमकार धीवर व धर्मेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।
