पी एच डी की उपाधि से सम्मानित हुए फिंगेश्वर निवासी सौरभ गुप्ता

फिंगेश्वर। 5 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शोध पत्रिका में इनका लेख प्रकाशित होने से नगर सहित समूचा अंचल में इस उपलब्धि से खुशी की लहर व्याप्त।
राजिम फिंगेश्वर के प्रतिष्ठित व्यापारी बसन्त गुप्ता के सुपुत्र जो कि नगर के शासकीय कन्या उच्च.मा. विद्धालय में व्याख्याता के पद में कार्यरत है। सौरभ कुमार गुप्ता को एनआईटी रायपुर से पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। सौरभ गुप्ता शोध कार्य पर्यावरणीय रसायन पर आधारित था , इनका शोध कार्य 5 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शोध पत्रिका में प्रकाशित है,। सौरभ एनआईटी रायपुर के रसायन शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ कविता तापड़िया के शोधार्थी है। सौरभ ने दूषित जल के नमूनों में लेड, मरकरी जैसे हानिकारक तत्वों का निर्धारण किया है। इनकी इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष व्याप्त होने सहित नगर के ग्रामीणों ने इस उपलब्धी पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नगर के विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *