रायपुर —–छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि आज 17 अगस्त को रायपुर राजधानी के अनेक कार्यालयों में दिनभर 22 तारीख के आंदोलन का फार्म भरा ने कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी रखा कर्मचारियों के पास पहुंचने पर स्वयं हड़ताल के लिए प्रेरित होकर फार्म भरने की सूचना दी जा रही थी जनसंपर्क अभियान में प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, संजय सिंह, पंकज पांडे, उमेश मुदलियार, रामचंद्र टांडी, संजय शर्मा, विश्वनाथ ध्रुव, पवन सिंह, मोहन ठाकुर, नरेश वाढेर,होरीलाल छेदईया, प्रदीप उपाध्याय,बी आर वर्मा, प्रकाश ठाकुर, के नेतृत्व में कर्मचारियों की टोली सभी कार्यालयों में भ्रमण कर कर्मचारियों के आर्थिक क्षति प्रति माह के वेतन में होने तथा महंगाई भत्ते की किस्त व देर तिथि में केंद्रीय कर्मचारियों व राज्य के अन्य कार्यालयों से भिन्न होने से 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। यही स्थिति पूरे प्रदेश बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, दुर्ग संभाग में भी जनसंपर्क अभियान जारी रहा। इंद्रावती भवन में संयोजक कमल वर्मा रामसागर कोसले, सत्येंद्र देवांगन के नेतृत्व में आंदोलन की सूचना संबंधी फार्म भरे गए। आज अंतिम कार्य दिवस 18 अगस्त को भी कार्यालयों एवं शालाओं में भ्रमण किया जावेगा।

