संतान की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की व्रत कमर छठ पर्व की सभी माताओं को बधाई – श्रीमती रमशिला साहू

रानीतराई । पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने प्रदेश व अंचलवासियो को संतानों की दीर्घ आयु और सुखमय जीवन की कामना का पावन पर्व कमर छठ की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की कमरछठ (हलषष्ठी) का पर्व हम सब माताओं के लिए बहुत बड़ा दिन होता है इस दिन का हम सभी माताओं को बेसब्री से इंतजार होता है ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से पुत्र के सारे कष्ट दूर हो जाते है जिसके लिए हर साल भाद्रपद मास की षष्ठी को हला षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखने वाले सभी माताओं बहनों को बहुत बहुत बधाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *