जिला सदस्य अनीता ध्रुव ने ग्रामीणों के साथ की कमरछठ पूजा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की


सलोनी कुकरेल क्षेत्र में हलषष्ठी का पर्व बड़ी धुम-धाम, हर्षोल्लास से विधि विधान पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु और समृद्धि की कामना के लिए हलषष्ठी का व्रत रखा। आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने अपने गाँव में माताओं-बहनों के साथ सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के प्रतीक के रूप में सगरी बनाकर, जल चढ़ाकर, नारियल, धूप बत्ती, लाई एवं पसहेर चांवल के प्रसाद चढ़ाकर सगरी पूजा की। संतानों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामनां की। हल षष्ठी की कथा सुनी। अनीता ध्रुव ने बताया कि इस दिन व्रत के दौरान वह कोई अनाज नहीं खाती हैं तथा महुआ की दातुन करती हैं। हलषष्ठी व्रत में हल से जुती हुई अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। व्रत में तिन्नाी का चावल, केर्मुआ का साग, पसहर का चावल आदि खाई जाती है। हलषष्ठी व्रत में सिर्फ भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सहित श्रीमती ईश्वरी कोर्राम, लक्ष्मी साहू, रामकली कंवर,जमुना बाई साहू, गितेशवरी साहू, जयंत्री बाई, सीता कंवर,डामेश्वरी साहू, राधिका बाई, पदमा दिवान, माधुरी दिवान,रीना बाई साहु, पार्वती साहू, मोहनी बाई ध्रुव, झरना बाई नेताम, चमेली बाई साहू, जमुना बाई कंवर,साधना बाई साहू, यशोदा बाई ध्रुव, अमरीका बाई, वत्सला बाई सिन्हा, दुर्गा बाई साहू, यशोदा निर्मलकर, बिशेष बाई यादव, श्रद्धा सोनकर, कामेशवरी साहू, टिकेशवरी साहू, रूपा बाई मानिकपुरी, पुर्णिमा साहू, डाॅं लक्ष्मी सोनकर सहित बड़ी संख्या में माता-बहनों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *