उतई ।नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार को बड़े ही धूमधाम से कमरछठ (हलषष्ठी) का त्यौहार मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से पुत्र के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हर साल भाद्रपद मास की षष्ठी को हला षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस त्योहार को विभिन्न राज्यों में हलछथ और ललही छठ के नाम से जाना जाता है। महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती है।नगर में नेवई पारा में नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी के निवास के पास,इंदिरा नगर,हथखोज पारा नेहरू नगर गांधी चौक गायत्री मंदिर बजरंग नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर बाजार चौक,मिलपारा में स्थित हनुमान मंदिर श्रीराम दरबार हनुमान मंदिर पाटन पुल चौक सहित नगर के विभिन्न वार्डो में विधि अनुसार पूजा अर्चना कर महिलाएं अपना निर्जला व्रत तोड़ी।
उतई नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में माताओं ने अपनी संतान के मंगलकामना के लिये रखा कमरछठ व्रत
