रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में उठा-पटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष के पद से धरमलाल कौशिक को हटा दिया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने नारायण चंदेल पर बड़ा सियासी दांव खेला है। नारायण चंदेल को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विधायक दल की मीटिंग में बंद लिफाफे से नेता प्रतिपक्ष का नाम निकाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अभी फिर बड़े फेरबदल के लिए नेताओं को शॉर्टलिस्टेड की है। 2023 के मद्देनजर अपनी जमीन मजबूत करने के लिए ये बड़े और चौंकाने वाले फैसले ले रही है।
नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद नारायण चंदेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी विधायक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं. चुनौती के समय मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार उखाड़कर फेंकना और आने वाले चुनाव में शान से कमल खिलाना यह हमारी प्राथमिकता है. हम सब टीम के साथ काम करेंगे. चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की दशा और दिशा ठीक नहीं. झूठे वादे कर जनता का जनादेश कांग्रेस ने पाया है, सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है.
नारायण चंदेल बने नेता प्रतिपक्ष,भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया निर्णय
