भिलाई में केक की टुकड़े की तरह दो टुकड़ों में बंट गई सड़क

भिलाई टाउनशिप में बीती देर रात बारिश के चलते मरोदा को जाने वाली सड़क अचानक धंस गई। सड़क के बीच नाले नुमा बड़ा गड्ढा हो गया। सड़क दो टुकड़ों में बंट गई। गनीमत यह रही कि हादसा रात को हुआ। दिन में यह दुर्घटना किसी वाहन या राहगीर को अपनी चपेट में ले सकती है। इस हादसे को लेकर बीएसपी प्रबंधन चुप्पी साधे हुआ है।

भिलाई स्टील प्लांट चाहे निर्माण हो या उत्पादन अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। जयंती स्टेडियम के पीछे मरोदा जाने वाली सड़क अचानक बीएसपी के निर्माण की पोल खोल दी है। यहां के ठेकेदार ने सड़क बनाने में इतना भ्रष्टाचार किया कि तीन दिन की मूसला धार बारिश से सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि नदी में बाढ़ आने से ऐसा होता देखा है, लेकिन टाउनशिप में ऐसी घटना पहली बार हुई है। लोगों का कहना है कि बीएसपी प्रबंधन को इसकी जांच करनी चाहिए। जो भी ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन निर्माण किया और बीएसपी के जिन इंजीनियर्स ने इसे पास किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मरोदा जाने वाली जो डामर रोड धंसी है वह 30 फिट चौंडी थी। यह सड़क बीच से पूरी तरह धंस गई। जैसे ही लोगों ने इसे देखा इसकी जानकारी बीएसपी प्रबंधन को दी। पुलिस व निगम प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। देर रात यहां पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर रोड को आवागमन के लिए रोका है। यहां से हर दिन 10 हजार से अधिक लोग आना जाना करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *